फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 20 सितंबर 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 20 Sep 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
दिन अनुकूल है। आज आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन साथ ही सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है। शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-  मैरून
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
दिन बहुत अधिक ठीक नहीं है। सोच समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
number
अंक - 3 
आपके लिए दिन की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच को कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पिंक
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। उत्तम रहेगा। लेकिन किसी के भी साथ नाप तोल कर बोलिएगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करें तो उन्नति होगी। क्रोध से बचें।
शुभ अंक-, 18
शुभ रंग- फिरोज़ी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज छोटी मोटी दुर्घटना होने का खतरा है इसलिए वाहन धीरे चलाएं। महत्वपूर्ण दिन है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
आज आपका भाग्य खूब आपका साथ देगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवन साथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-  लाल

8 of 10
number
अंक - 7 
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार में आपको आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवन साथी और बच्चों संग कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
number
अंक - 8 
आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। आपके लिए समय अनुकूल है। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते है। तनाव मुक्ति रहकर आज जीवन का आनंद उठा सकेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आज कुछ नए सम्बन्ध बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें