फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 17 march 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 16 Mar 2022 03:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
वर्तमान में पैसे की तंगी हो सकती हैं इसलिए कम खर्च करें। प्रियजनों और परिवार के साथ इन शांत पलों का मज़ा लें। आराम के लिए समय निकालें और स्वास्थ्य की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
जीवन के सार्थक अनुभव आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। आप भावनाओं की जटिलताओं से दूर रह कर संसार के सुखों का मज़ा लेना चाहते है। आपका धीरज आपके चाहने वालों को आकर्षित करेगा। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग-हरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आप इस समय खुद को कानूनी चिंताओं में उलझा हुआ पाएंगे, जिसमे एक कार दुर्घटना शामिल हो सकती है। काम इस समय आपसे अधिक मांग कर रहा है। परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं।
शुभ अंक-27 
शुभ रंग-काला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
उधार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपके प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग-बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपमें से कुछ को नैतिक और कानूनी मुद्दों से निपटना पड़ सकता है। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें। यदि सफल होना चाहते हैं, तो अपना ध्यान समस्या खोजने में नहीं समाधान खोजने में लगाइए।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-जामुनी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
मज़ेदार और हल्के क्षणों के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी रचनात्मकता ताज़ा हो जायेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाए  रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें।
शुभ अंक-14 
शुभ रंग-सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
कोई भी जोखिम लेने में संकोच न करें क्योंकि इनका परिणाम चमत्कारी रहेगा। धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे। 
शुभ अंक-11 
शुभ रंग-लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
परिवार के साथ बिताया समय आपको शांति देगा। घरेलू चिंताओं को दूर करें। मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान और धन की आवश्यकता हो सकती है। जो लोग आपकी देखभाल करते हैं, उनकी देखभाल के लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग-भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
घर वास्तव में वो है जहाँ अभी आपका दिल है। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि दूसरों पर ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग-केसरिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें