फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 जून 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 17 Jun 2021 07:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
नौकरी व्यापार के लिए अच्छा है। नया कार्य शुरू कर रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। धन के मामले में किसी विश्वसनीय मित्र से सलाह लें। पेट की तकलीफ हो सकती है। 
शुभ अंक - 26
शुभ रंग -  हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक - 2
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने कैरियर पर विशेष फोकस रहेगा। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलवाएगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
अंक - 3
आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई नई खुशखबरी अचानक प्राप्त हो सकती है। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आपको अपने परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है। दिन मेहनत भरा होगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज किसी प्रभावित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लैपटाप व आर्थिक हालात तंग होने के कारण कोई अहम काम बीच में लटक सकता है। थोड़े से संघर्ष के बाद नवीन कार्य के होने इंटरनेट पर की संभावना है। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है, सावधानी बरतें। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – लाल

8 of 10
अंक - 7
किसी मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेमी से लड़ाई हो सकती है। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - नीला

9 of 10
अंक – 8
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई नया कार्य इस समय सम्पन्न हो सकता है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। बिना किसी कागज को पढ़े हस्ताक्षर न करें। आप भावुक प्रकृति के हैं। भावुकता में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा हो सकता है। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक – 5 
शुभ रंग – लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें