फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तारीखों पर जन्में लोगों को व्यापार में मिलती है अपार सफलता, दो शादियां होने की रहती है संभावना

Wed, 16 Jun 2021 11:29 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं। बुध के प्रभाव होने के कारण न मूलांक 5 के जातक वाकपटुता में माहिर होते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अंकशास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है। इसमें जातक के जन्म की तारीख के आधार पर उसका मूलांक निर्धारण किया जाता है। अंकशास्त्र में एक से लेकर नौ तक अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति के मूलांक के अनुसार उसके बारे में जानकारी दी जाती है। हर मूलांक पर अलग ग्रह का अधिपत्य होता है। उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन पर प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना गया है। बुध के प्रभाव होने के कारण मूलांक 5 के जातक वाकपटुता में माहिर होते हैं। बुध एक युवा ग्रह है इसलिए मूलांक 5 के लोग साहसी और कर्मशील होते हैं और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तत्पर रहते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों का स्वभाव, विशेषताएं, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन के बारे में
विज्ञापन

2 of 4
number
मूलांक 5 वाले स्वयं को किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढाल लेते हैं। इन लोगों का स्वभाव होता है कि किसी एक चीज को लेकर न ज्यादा देर तक खुश होते हैं और न ही दुखी। ये बुद्धिमान और चतुर होते हैं, इस कारण अपना कार्य निकालना भी बाखूबी जानते हैं। ये लोग मित्र भी जल्दी बना लेते हैं क्योंकि दूसरों को आकर्षित करने का गुण इनमें सहज ही होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
मूलांक 5 - फोटो : number 5
कैसे रहते हैं पारिवारिक रिश्ते
मूलांक 5 वालों के पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते सही रहते हैं। इस मूलांक के लोगों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं इसलिए कुछ मामलों में इनके दो विवाह की संभावना भी बनी रहती है। आमतौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
Moolank 5 - फोटो : pixabay
कार्य क्षेत्र और आर्थिक स्थिति
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वालों वाले अपनी बुद्धि के बल पर पैसा कमाते हैं इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इनके लिए नौकरी पेशा जीवन भी सही रहता है लेकिन इन्हें व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होती हैं। यदि बात की जाए इनके करियर की तो ये अच्छे वकील, जज, जिलाधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी बन सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें