फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 17 December 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 17 Dec 2021 05:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
जो लोग बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत है उनके लिए यह बेहतरीन समय है। कार्य में अधिक व्यस्तता के कारण आपको थके हुए महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों संग बैठ कर किसी गंभीर बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन शुभ और संपत्तिदायक साबित होगा। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लेमन

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज का दिन आर्थिक नजरिए से आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। जिस कारण आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।  नए संबंध की बजाय पुराने ही अनुबन्ध होंगे। माता-पिता आदि के स्वास्थ्य की समस्या आपकी चिंता का कारण हो सकती है।   
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - मैजेंटा

4 of 10
number
अंक 3
आज आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। घर परिवार, व्यवसाय और नौकरी में तालमेल बैठेगा। आज समय को आप अपनी जरूरत के आधार पर समायोजित कर पाएंगे। परिवार एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आप अपने व्यवसाय काम-धंधे में बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्य बनेंगे। उच्च पदाधिकारियों से संबंध अच्छा बना कर रखें। परिवार के लोग मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहेंगे। भागदौड़ व परिश्रम करना पड़ सकता है। इसका फल आपको अवश्य मिलेगा।   
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
तनाव व चिंताओं से घिर सकते हैं। आपको सारी रूकावटों को पार करने के बाद सफलता मिल सकती है।  किसी पार्टी या समारोह में जाने की तैयारियां मन को खुशी व आनन्द से भर देंगी। आपको जीवन के हर पहलू पर कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है।  
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आज बिजनेस के संबंध में आपकी नए लोगों के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल हो सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। पारिवारिक सुख शांति बना कर रखें। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – मैजेंटा

8 of 10
number
अंक  7
आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संतान के करियर आदि को लेकर थोड़ी सी चिंता रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में मधुरता रहेगी। संपत्ति की खरीदारी का योग बन रहा है।  
शुभ अंक - 27 
शुभ रंग - सिल्वर

9 of 10
number
अंक 8
आज कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। लेन-देन एवं रुपयों सम्बन्धी मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। अपने निजी संबंधों में किसी पर भी भरोसा और विश्वास न करें। पेट से संबंधित बीमारी, गैस, एसीडिटी आदि की समस्या रह सकती है।   
शुभ अंक – 2 
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
आज कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। जीवनशैली में बदलाव लाएंगे। आपका जीवनसाथी अच्छा सहयोग करेगा। आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित कार्य बिना अवरोध के पूर्ण हो सकते हैं। आप यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन यात्रा ज्यादा फायदेमंद नहीं होगी।   
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें