फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 जून 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 16 Jun 2021 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
काम की तलाश पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 14 
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। किसी समस्या को लेकर फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे और उसके हल होने पर मन में प्रसन्नता का भाव दिखेगा। कार्य-व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - पीला

4 of 10
अंक - 3
आज आप अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे। आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को नहीं पनपने दें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बीमार होने की आशंका है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज किसी चीज को लेकर समय जाया हो सकता है। समय के महत्व को समझें। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति का मौका हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। आर्थिक लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से अपमान और बदनामी का भय है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल

8 of 10
अंक - 7
निजी जीवन में परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। अगर नौकरी की तलाश में है तो नई जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला

9 of 10
अंक – 8
निजी जीवन में मायूसी के माहौल को दूर करने के लिए आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप भावनात्मक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आजीविका के लिए नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। जीवनसाथी के साथ बाजार किसी जरूरी खरीदारी के लिए जा सकते हैं।  
शुभ अंक – 40
शुभ रंग – गोल्डन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें