फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 15 जून 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 15 Jun 2021 05:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्यक्षेत्र में नीरसता का भाव आ सकता है। साझेदारी में व्यवसाय करने के लिए अभी उत्तम दिन नहीं है। भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में मन मुटाव हो सकता है। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज आपको अपने कार्य में लाभ होगा। अगर कोई काम रूके हुऐ हैं तो वह रफ्तार पकड़ेंगे। जमीन—जायदाद संबंधी निवेश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ पार्टी आदि में जा सकते हैं। रिश्तों में अतीत की बात को लेकर साथी के साथ बहसबाजी न करें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला

4 of 10
अंक - 3
भावनाओं बहकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से रिश्ते अच्छे बनेंगे। मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। आंखों की तकलीफ हो सकती है। आज आपको पैतृक धन प्राप्त हो सकता है। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जोश और उत्साह से उनका सामना करें। अचानक किसी की सहायता मिल सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज आपके घर में किसी से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी का क्रोध आपका दिन खराब कर सकता है। दुर्घटना की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं। कामकाज के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
अचानक से आपको धनलाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। दुर्घटना भी हो सकती है।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला

8 of 10
अंक - 7
ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होगा। नौकरी का प्रस्ताव विदेश से आ सकता है। रिश्तों में प्रेम का संचार होगा। परिवार का माहौल शांत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
अंक – 8
मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति आज जागरूक रहेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो नई नौकरी मिलने की संभावना है।  
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता का भाव देखने को मिलेगा। लव रिलेशन के लिये कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं, जिससे आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें