फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 16 December 2021: गुुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 16 Dec 2021 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
आज आपके लिए ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा। जिसकी वजह से सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रणनीति बनानी पड़ेगी। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग -  सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी वजह से आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें।
शुभ अंक - 9 
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक 3
नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। वहीं व्यापार शुरू करने का सही दिन है। अपने बॉस या सीनियर को इम्प्रेस करेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
Numerology - फोटो : pinterest
अंक 4
आज आपके घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। जिसकी वजह से आपको लंबे समय बाद शांति मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध में बदलाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
पुरानी बीमारी की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं। पैसा का सही इस्तेमाल करें। सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रॉपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आप आने वाले वर्ष के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। गुस्से को कंट्रोल करें। धीरे-धीरे बिज़नेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हल्का हरा

8 of 10
number
अंक 7
आज आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। ऑफिस में तारीफ होगी। आपका रुतबा बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ अंक -1
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक 8
बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप समझदारी से सारी समस्याओं को आसानी से हल कर लेंगे। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
नौकरी करने वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहेगा। लेनदेन में आज आपको सावधानी रखनी पड़ेगी नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें