फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 15 Sep 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
हाल ही में मिली अपनी सफलता का जश्न मनाएं। किसी खास के साथ रोमांस के लिए समय निकालें। नेटवर्किंग और कूटनीति आपको नए क्लब और ग्रुप में कनेक्शन बनाने के लिए मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
ये दोस्ती भविष्य में नेटवर्किंग का विस्तार और दायरा बढ़ा सकती हैं। नए विचार और आविष्कार जीवन में उत्साह ले कर आएंगे। सबसे मिलना और उत्सव जीवन में प्यार का रंग ले कर आ रहे हैं।
शुभ अंक- 05
शुभ रंग-  हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आप अभी अपने काम का मज़ा ले रहे हैं। आपके संचालन के गुणों की दूसरे लोग प्रशंसा करते हैं और अभी आपको इनाम मिल सकता है या आपका वेतन बढ़ सकता है। अपने परिवार के साथ जश्न मनाएं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
सच्चे व्यक्ति के रूप में आपकी पहचान अब और भी दृढ हो रही है। क्या आप निराश महसूस कर रहे हैं? अपने आप में दृढ़ विश्वास रखें और जल्दी ही आप सभी बाधाओं को दूर पाएंगे।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग-  सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
कानूनी मामलों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यदि ऐसा है, तो नए स्थानों को देखने और अपने क्षितिज को विस्तृत करने का आनंद लें। शिक्षा पूरी करने के लिए अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आस्था में आपकी नई रुचि सलाहकार या पिता से प्रेरित हो सकती है। दिमाग का विस्तार करने के लिए तैयार रहें। बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग-  हल्का नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कोई व्यक्तिगत असफलता आपके तनाव का कारण बन सकती है। जिन समस्याओं का आप सामना कर रहे हैं उनका पता लगाएं और उनका प्रबंधन करें। अपेक्षित विरासत से आपको धन लाभ हो सकता है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
भविष्य के लिए सकारात्मक कार्यप्रणाली निर्धारित करने के लिए बुद्धिमानी से निवेश करें। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप कोई महत्वपूर्ण अनुबंध, सौदों, टाई-अप और बातचीत पर चर्चा करने के लिए बैठकें कर सकते हैं। अगर आपकी शादी नही हुई है तो विवाह के बारे में विचार-विमर्श की भी संभावना है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें