फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Thu, 15 Aug 2024 06:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
15 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज किसी करीबी या सहकर्मी से सम्बन्धित समस्या, दुर्घटना या अप्रिय खबर से आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। इसी क्रम में काम का दबाव भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अचानक प्राप्त हुई आय को आप अपनी सुख-सुविधा के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। सफलता आपका इंतज़ार कर रही है बस आगे बढ़ कर इसे हासिल करें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
हो सकता है कि आज आपके नए विचार या योजनाएं सफल न हों लेकिन साहसिक या जोखिम भरे कार्य आज आपके कार्ड में है। यह समय आत्मनिरीक्षण का है और आप का खुद पर पूरा नियंत्रण हैं। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपके प्रयास, अनुभव और योजनाएं आपको अलग पहचान दिला सकती हैं। आप अपने पार्टनर्स और बॉस से बातचीत करने की हर कोशिश करेंगे और उन्हें अपनी सूझबूझ से प्रभावित करेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
कानूनी समझौतों / टाई अप भी इस समय फायदेमद साबित होंगे। हरेक दिन जीवन में केवल एक ही बार आता है इसलिए हर दिन को खास बनाएं। आपका कोई अच्छा निर्णय आपके सुखद अनुभव का कारण बनेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
 व्यस्तता चिंता का कारण बन सकती है, इससे बचने के लिए अपने और अपने शौक के लिए समय निकालें। मुकदमेबाजी और विवादों से दूर रहें, प्रतिष्ठा की हानि की संभावना है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप अपने प्रियजनों से सम्पर्क कर सकते हैं। भविष्य की कुछ बेहतरीन योजनाएं आपका इंतज़ार कर रही है और आने वाले समय में आपके सभी सपने सच होंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
दिमाग में आये किसी भी नए विचार पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अपने भविष्य की योजनाएं के बारे में अपने दोस्तों और भविष्यवक्ताओं से बातचीत करें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या आपको परेशान करने वाले लोगों से दूर रहें। आज ब्रेक लें और अपने परिवार व बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें