फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 अक्तूबर 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 14 Oct 2021 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
आज आपके कुछ काम तो आसानी से पूरे हो जाएंगे, वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे।
अंक – 5
शुभ रंग – पीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
कुछ पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताएं।
शुभ – 18
शुभ रंग-वायलेट
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है। आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों से कुछ अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – आसमानी

9 of 10
number
अंक - 8
आज कुछ मानसिक तनाव रह सकता है, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
व्यापार में आमदनी अच्छी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें