फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 अप्रैल 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 14 Apr 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : सोशल मीडिया
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आज घरवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर का जरुरी सामान खरीद सकते हैं। मन कहीं घूमने जाने के लिए करेगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक - 2
धन प्राप्ति के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन वे आपके चेहरे की मुस्कान बन सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लाल

4 of 10
अंक - 3
आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जातकों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। समय घरेलू कामकाज में बीतेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक - 4
नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएगीं लेकिन आप अपनी हिम्मत के कारण सभी प्रकार की परेशानियों से निकल जाएंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आज आप नाराज हो सकते हैं। रूठने मनाने के सिलसिला चलता रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज
 जल्दबाजी में फैसला में न लें। हानि होने की आशंका है। आज नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। घर का सामान खरीदने की चाह रहेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा

8 of 10
अंक - 7
आर्थिक निवेश से आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष के नजरिए से आज के दिन आपको लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग – नीला

9 of 10
अंक – 8
दिन आपके लिये नए अवसर लाया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। स्त्री का सहयोग आपके जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज धार्मिक कामकाज में मन अधिक लगेगा। किसी मामले को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। जिसके कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। सम्पत्ति के चले आ रहे मामले सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें