फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 10 Feb 2022 08:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक-1
आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी, वह सारी शंकाए दूर होंगी। जमीन-जायदाद का क्रय-विक्रय हो सकता है।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नए बॉस आपसे इम्प्रेस हो कर तरक्की दे सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- जामुनी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 3
आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग बनता नजर है, जो ग्रहण करना चाहते हैं, वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। शुरू किए गए प्रोजेक्ट को आज पूर्ण करने का दिन है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
आज आप व्यय कम करने की कोशिश में अवश्य सफल होंगे। आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। मानसिक रूप से संतोषकारी दिन रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-हरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
जमीन-जयदाद पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज का दिन ज्यादा प्रयोग करने के लिए सही नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-42
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
आज छुट्टी ले सकते हैं। किसी के साथ आपकी मनमर्जी मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। धन का लाभ होगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 7
सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने के कारण कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवसाय पर नजर रखें। धार्मिक कार्य एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। घरेलू परेशानियां कम हो सकती है। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। 
शुभ अंक- 46
शुभ रंग- काला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक ताल-मेल बिठाने का अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय शुभ है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में हानि होगी, अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश करे। काम को हमसफर का साथ मिलेगा। बच्चों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें