फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 December: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 10 Dec 2022 08:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 दिसंबर का अंकज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा। आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। भाग्य आपके साथ है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप इस समय आध्यात्मिक स्वभाव के हैं। अपने विश्वासों को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है।आप में से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे तो दूसरे अपने नए लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
कुछ रहस्य आपके लिए दुःख और चिंता का कारण बन रहे हैं। किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते है। एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। उस मूल कारण को खोजें जिससे बार-बार आपके बनते हुए काम बिगड़ जातें हैं।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। मां के समान कोई स्त्री आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। परिवार और धन से जुड़े मामलों के बारे में भावनाओं को दूसरों से बांटे। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें