Numerology Prediction Today in Hindi: 1 अप्रैल 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल विभिन्न अंकों के लिए खास रहेगा। इस दिन हर अंक के लिए अलग-अलग ऊर्जा और परिणाम हो सकते हैं। कुछ अंकों के लिए यह दिन सफलता, नए अवसर और खुशी लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी और संयम बनाए रखने की आवश्यकता हो सकती है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। अध्यात्म और ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। लेकिन किसी से धन का लेनदेन न करें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आप किसी इंटरव्यू आदि में भी सफलता हासिल करेंगे। कला, फैशन और सौंदर्य से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
सेहत और संबंध को लेकर चल रही दिक्कतें अब दूर होंगी। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। कोर्ट के मामलों से भी राहत प्राप्त होगी। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज निवेश के लिए समय शुभ है। व्यापारी वर्ग के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन आज प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथी से बात करें और अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप किसी पार्टी, समारोह उत्सव आदि में भाग ले सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी माताजी से कुछ कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का भी मौका मिलेगा। व्यापार को लेकर यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- गोल्डन
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। गुरुजनों से बात करने पर मन हल्का होगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक - 3
शुभ रंग - सिल्वर
अंक 9
जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत को जारी रखना होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभ अंक- 26
शुभ रंग - लाल