फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 January 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 09 Jan 2023 08:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
9 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
सुनिश्चित करें कि कौन आपका मित्र है और कौन दुश्मन। सौभाग्य से आपको उन चिंताओं से मुक्ति मिलेगी जो आपको परेशान कर रही हैं। सोशल इवेंट में भाग ले कर अपने करिश्मे का प्रदर्शन करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
बड़े भाई/बहन को क़ानूनी मामलों में आपकी मदद की आवश्यकता होगी। वातावरण बहुत खुशनुमा है। आज आप सही दिशा पा सकते है जिससे आप सही कदम उठाएंगे और विजय की तरफ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है। अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। आप उन कामों का सामना कर सकते हैं तो आपके लिए चुनौतीपूर्ण और नए हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर घर के मामलों को हल करेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन के बीच में संतुलन बनाये रखें। अपने लिए भी समय निकालें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। आपके ग्रहों के अनुसार आज के दिन ऐसी परिस्थिति पैदा हो सकती है जब एक तरफ आप अपने प्रियजनों को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते किंतु आपका अधिक बोलना किसी दूसरे का दिल दुख सकता है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप इस समय आर्थिक हानि से गुजर रहे हैं लेकिन हैरान न हों यह केवल अस्थायी हैं। पैसे का अन्य स्त्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। जहाँ आप हैं वहीँ अपने लिए खुशियों को तलाशें, किन्तु बुराईयों से बचें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और सफलता आपको ही मिलेगी। आज आपका सामना वित्तीय अनिश्चितता से होगा। आय और खर्च के असंतुलन को भांप कर उचित निर्णय लें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अभी आप खुद को दूसरों से अलग महसूस कर सकते हैं क्योंकि आप किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सोचसमझ कर खर्च करें, धोखाधड़ी और झूठे वादों से बचें और सावधान रहें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें