फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 08 January 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 08 Jan 2023 09:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
8 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आपकी सफलता अपने सहकर्मियों और परिवार के साथ प्रभावी बातचीत पर निर्भर करती है जैसे आप कार्यालय और घर में योजना बनाते हैं। मरम्मत या नवीनीकरण से कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अच्छे श्रोता बनें और इससे आपको उपयोगी प्रतिक्रिया मिलेगी। आज आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आप पैसों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लेनदेन में होने वाली देरी से बचने के लिए सावधानी से खर्च करें। परिवार के साथ संगीत या भोजन जैसी साधारण खुशी शेयर करें। परेशानी के समय में एक शिक्षक या सलाहकार के साथ रहें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज अधिक सुने और सोचें किंतु कम बोले। नए सम्बन्ध बनाते हुए ध्यान रखें। अतीत की कुछ बातें परेशान कर सकती है। पूरा दिन मशगूल रहने की संभावना है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
काम में नाकामयाबी से आप अपनी स्थिति या अपने रोजगार की जगह का मूल्यांकन कर सकते हैं। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए विचारशील निर्णय पूरे महीने मददगार रहेंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अपना ही विनाश करने वाले व्यवहार से बचें, जो अभी आपको आकर्षक लग सकताहै। चिंताओं के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपने दादा दादी या बुजुर्गों से मिलने-जुलने के लिए समय निकालें। वे आपको उन आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने में मदद कर सकते हैं जिन्हें आप ढूंढ रहे हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की वजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको हर स्थिति में सफलता दिलाएगा। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अगर आप धन को लेकर चिंतित हैं तो आप भागयशाली हैं। आय का कोई नया स्त्रोत आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्लब और पार्टी में अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें