फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 05 Oct 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें। आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
भौतिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। सगे-संबंधियों से अच्छा सम्पर्क अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय को व्यतीत करेंगे। नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। स्किन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्कता है।  व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है। संपत्ति को खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
प्रेम-संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है। व्यापार में नई कार्य योजना और नए कार्यक्रम करेंगें। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
प्रेम संबंध में आपके साथ धोखा हो सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें