फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 05 जून 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 05 Jun 2021 07:26 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
ऑफिस में बॉस से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रह सकता है। दांपत्य जीवन में अस्थिरता रहेगी। वहीं घरेलू जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
कामकाज के लिए दिन उत्तम रह सकता है। आज व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बेचैनी महसूस कर सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गुलाबी

4 of 10
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में आज किसी से उलझ सकते हैं जिसके चलते कार्य में बाधा आ सकती है। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के कारण घर में समस्याएं उत्पन्न होंगी। बच्चों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज कार्य के प्रति नीरसता का भाव महसूस कर सकते हैं। स्वयं का आंकलन करें। घरेलू जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
नौकरी में बॉस से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस में जीत हासिल हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से कतरा सकते हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
निजी जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचार दिमाग पर हावी रहेंगे। वाणी में कठोरता जीवनसाथी के साथ दूरियां लाएगी। हड्डी रोग से परेशान हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा 

8 of 10
अंक - 7
वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना घट सकती है, सतर्क रहें कोई भी काम शीघ्रता से खत्म करने की कोशिश न करें। जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। आज का समय परिजनों के साथ बिता सकते हैं। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - भूरा

9 of 10
अंक – 8
आप में नेतृत्व करने का गुण है। अपनी इस प्रतिभा का जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रयोग करें। भाई से मन मुटाव हो सकता है। घर में सामंजस्य बनाएं रखें।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की या परिवर्तन का योग बन रहा है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें