फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 जून 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 04 Jun 2021 06:57 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
मेहनत से ही सफलता मिलेगी। भाग्य के भरोसे न बैठें। पारिवारिक क्लेश बढ़ेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
ऑफिस में बॉस अनबन हो सकती है। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। घर पर किसी के रिश्ते की बात चल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।
अंक - 24
शुभ रंग - हरा

4 of 10
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। नौकरी के लिये इन्टरव्यू काल आ सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्चों में अधिकता आएगी। 
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
काम-धाम के लिए दिन अच्छा बीतेगा। भविष्य के लिये योजनाएं बना सकते हैं। पड़ोसियों से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
कोर्ट कचहरी में सफलता मिल सकती है। विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। किसी के बहकावे में नाएं।
शुभ अंक – 23 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आर्थिक दृष्टि से दिन कमजोर रह सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। जोश में होश न खोएं। भूमि सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। भाई बहन में प्यार बढ़ेगा आपसी रंजिशें सुधरेंगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
अंक - 7
आज वाहन सावधानी से चलाएं। मन विचलित रह सकता है। मन को वश में रखें। सट्टा आदि दूरी बनाए रखें। पेट की खराबी से परेशानी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - जमुनी

9 of 10
अंक – 8
नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। धन का नुकसान हो सकता है। अचानक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां आएंगी। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, कोई पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से बुरी खबर भी मिल सकती है। फैसला लेने में जल्दबाजी न दिखाएं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें