फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Wed, 04 Sep 2024 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
04 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिन का ज्यादातर समय भागदौड़ करते ही बीतेगा लेकिन फिर भी आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपका प्रिय आप के लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। सहकर्मियों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2
आज आपको धन के मामले में काफी फायदा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज का रुझान धर्म और आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आज लोगों के बीच आपका मेल मिलाप हो सकताहै। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज के दिन आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। आज के दिन आपको अपने विवेक का प्रयोग करते हुए क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- गुलाबी 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज के दिन आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। किसी कार्य के पूरे होने पर आपके मन का बोझ हल्का होगा। दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें