Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
अंक - 1
विदेश यात्रा के योग है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। कामकाज को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक - 2
आपका आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
शुभ अंक-14
शुभ रंग - हरा
4 of 10
number
अंक - 3
नौकरी में तबादला हो सकता है। पेट दर्द या पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। अटके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकते हैं और साथ ही आपको इसका लाभ मिल सकेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक - 4
मित्रों संग अनबन होने की आशंका है। प्रेम विवाह के लिए तैयार होने के साथ-साथ अपनी कुण्डली मिलान भी करवा लें। कहीं आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
आपको व्यापार या नौकरी से लाभ अर्जित होने की संभावना है। धन की बढ़ोतरी होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। आपके आकर्षण और बुद्धि का लोग आज लोहा मानेंगे। अचानक कोई बड़ी घटना घट सकती है।
शुभ अंक –16
शुभ रंग– सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में एडमीशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, इन मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - पीला
8 of 10
number
अंक - 7
आज आप किसी काम को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। आज के दिन व्यापारियों पर आलस्य हावी रह सकता है, साथ ही आपको व्यापार के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
9 of 10
number
अंक - 8
अधिक कामकाज के चलते आज शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बनता नजर आ रहा है।
शुभ अंक –20
शुभ रंग – गुलाबी
अंक - 9
धार्मिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आज आप रुपयों-पैसों का आदान प्रदान कर सकते हैं। अपने प्रियजनों से निकटता बढ़ेगी।
शुभ अंक -16
शुभ रंग -सफेद