फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 03 जून 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 03 Jun 2021 06:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
शादी योग्य जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। 
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
किसी सरकारी काम के पूर्ण न होने पर निराशा होगी। रिश्तेदारों से सावधान रहें। पीठ पीछे किसी की बुराई न करें, इसे लेकर सचेत रहें। पिता का स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
शुभ अंक - 28 
शुभ रंग - बैंगनी

4 of 10
अंक - 3
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कला संगीत में रुचि बढ़ेगी। अगर नए व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, तो आज उत्तम दिन है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। किसी भी प्रकार के नशे से बचें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
व्यापार में मुनाफा होगा। अपने प्रयासों में नई नीतियां अपनाएं और बुद्धिमता से फैसला लें। निजी जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
अपनी सेहत का ध्यान रखें। पैर में चोट लग सकती है। आस-पड़ोस से सुखद समाचार मिलेगा। माता–पिता की अनबन आपके जीवन में कुछ एक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
अंक - 7
जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। कोर्ट—कचहरी से उपजी परेशानियों का निवारण हो सकता है। मित्रों के साथ मूवी, घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – पीला

9 of 10
अंक – 8
कार्यक्षेत्र के लिए दिन प्रतिकूल रहने वाला है। नौकरी में नई समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है। भावनात्मक परेशानियां घेरे रहेंगी। संयम से काम लें।  
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। आज किसी मित्र से बात करके दिल को अच्छा लगेगा। सेहत ठीक रहेगी। लेकिन खान-पान में ध्यान रखें। 
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें