Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह बहुत ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से सभी का ध्यान आप अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहेंगे। अनावश्यक विवाद तथा मुठभेड़ से दूर रहें। रोमांटिक दिन हो चुका है। सगाई पक्की हो सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपको आज धैर्य और संतोष से कार्य करना चाहिए। युवा वर्ग अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिये पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। काफी हद तक सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
धन सम्बन्धी एवं व्यापारिक मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। मात-पिता का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बनेगा। आपकी कार्य करने की क्षमता कमजोर रहेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
पिछले कई दिनों से अटके हुए सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। काम सामान्य गति से चलेंगे। आपके व्यवहार में विनम्रता आएगी। परिवार में तनाव भरा वातावरण रह सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में नई ताजगी आएगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
कोई समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। चिंता में कमी आएगी। व्यापार को बढाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
प्रेम-सम्बन्धों में उतार–चढ़ाव रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें । परिवार के साथ खाली समय का आनन्द ले सकते हैं। पति को पत्नी का सहयोग आगे बढ़ाएगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी का बहुत सम्मान करेंगे। नौकरी-व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
शत्रु से विजय प्राप्त होगी। आप वाहन आदि धीरे चलाएं, अन्यथा चोट लगने का भय रहेगा। आज आसानी से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। व्यापार या नौकरी में आपके लचीले स्वभाव के कारण बात बन सकती है। आपके करीबी लोग व शुभचिंतक आपकी कठिनाईयों में साथ देंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – लाल
अंक 9
घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण देखने को मिल सकता है। आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है। त्वचा से सम्बन्धि कोई विकार उभर सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। यात्रा संभव है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- नारंगी