फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल

Wed, 23 Apr 2025 01:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की सकती है। आज हम उस खास मूलांक के बारे में जानेंगे, जो लोगों को सफलता की दौड़ में आगे बनाए रखता है। ऐसे लोग पैसा कमाने और संघर्ष करने में भी आगे रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे - फोटो : adobe stock
Numerology: अंक ज्योतिष एक प्राचीन शास्त्र है, जो संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। माना जाता है कि प्रत्येक संख्या में एक विशेष ऊर्जा और गुण होते हैं, जो किसी भी व्यक्ति की किस्मत को परखने का एक जरिया हो सकता है। आमतौर पर लोगों की जन्मतिथि को आधार मानकर उनके बारे में जाना जाता है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक को देखते हुए इनके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। अंक शास्त्र के अनुसार हर मूलांक किसी विशेष ग्रह से जुड़ा होता है और वही ग्रह उस व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा तय करता है। आज हम उस खास मूलांक के बारे में जानेंगे, जो लोगों को सफलता की दौड़ में आगे बनाए रखता है। ऐसे में लोग पैसा कमाने और संघर्ष करने में भी आगे रहते हैं।
 

Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा

 Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत

 
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 5  - फोटो : amarujala
मूलांक 5 
यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 5 बनता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध होते हैं, जिन्हें बुद्धिमत्ता और बोलने के कौशल का प्रतीक माना गया है। आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों की खासियत क्या होती हैं।

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
विज्ञापन

3 of 5
जोखिम उठाने से नहीं डरते - फोटो : adobe stock
जोखिम उठाने से नहीं डरते
मूलांक 5 वाले लोग किसी भी निर्णय को लेकर अधिक समय तक नहीं सोचते। ये निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और जोखिम उठाने के लिए भी पीछे नहीं हटते। यही साहसी स्वभाव इन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है।

Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

4 of 5
तेज दिमाग और धन - फोटो : Adobe Stock
तेज दिमाग 
इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। ये लोग हर काम को समझदारी और रणनीति से करते हैं, जिसकी वजह से ये आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ये लोग खूब पैसा कमाते हैं। अक्सर इन्हें भविष्य में पैसों की कमी नहीं होती। ये लोग लोग चाहे नौकरी हो या व्यापार, पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रा के शौकीन - फोटो : Adobe Stock
यात्रा के शौकीन और मिलनसार
इनका स्वभाव घुमक्कड़ होता है। ये लंबे समय तक एक ही जगह नहीं टिक पाते। लोगों से घुलना-मिलना मूलांक 5 वालों की खासियत होती है और इनकी बातचीत करने की कला उन्हें हर जगह लोकप्रिय बनाती है।

Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें