Numerology: हर व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का अधिक महत्व होता है, क्योंकि इसके आधार पर उसका मूलांक तय किया जाता है। दरअसल, मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें 1 से 9 मूलांकों का वर्णन है।
प्रत्येक मूलांक अपने विशेष प्रभाव और स्वामी ग्रह के लिए जाना जाता है। हालांकि इन सभी मूलांकों में से आज हम केवल मूलांक 7 वालों की बात करने वाले हैं। इसके स्वामी ग्रह केतु है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना जाता है। इनके पास सिर नहीं होता है।
ऐसे में मूलांक 7 वालों पर इसका गहरा असर पड़ता है। यह लोग अक्सर सभी फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। इसलिए यह दिल के साफ माने जाते हैं। परंतु कई बार भावनाओं में आकर यह कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे दूसरी चीजें प्रभावित होती हैं। ऐसे में आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।