अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई जान-पहचान वाला उधार मांग सकता है, सोच-समझकर फैसला लें। निजी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
सहयोग और भागीदारी से फायदा मिलेगा। टीम के साथ मिलकर काम करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज बातों में सावधानी बरतें। ऑफिस में अनावश्यक बहस से दूर रहें। सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। यात्रा या बाहर से कोई मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
तेज़ सोच और चुस्ती से फायदा मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार ज़रूरी है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सौंदर्य, कला, या फैशन से जुड़े लोग खास लाभ कमा सकते हैं। निजी जीवन में प्यार और सामंजस्य रहेगा। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
गहराई से सोचने का दिन है। किसी पुराने मसले पर समाधान मिल सकता है। अकेले निर्णय लेने के बजाय सलाह लें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
काम को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, पर खुद पर दबाव न डालें। निजी जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
जोश और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। कामकाज में ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।