Number 7 Personality Traits: किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का अधिक महत्व होता है। इसके जरिए वर्तमान में मिलने वाले लाभ और भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में जन्म तिथि के महत्व और उसके प्रभाव का भलिभांति जिक्र है। अंक ज्योतिषियों के मुताबिक जन्म तिथि की संख्याओं को जोड़कर आने वाले योग से व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है, जिसके माध्यम से जातक के गुण, भाव, स्वभाव की जानकारी मिलती हैं। अंक शास्त्र में कुल 1 से 9 मूलांक का उल्लेख है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य देखने को मिलता है। इन्हीं में से आज हम केवल मूलांक 7 वालों की बात करेंगे, जिन्हें काफी रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।