फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 7 अगस्त: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Fri, 07 Aug 2020 05:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 7 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
विभागीय परीक्षा, इंटरव्यू आदि का परिणाम अनुकूल रहेगा। बिना बात के आप किसी से उलझ सकते हैं। समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। फोन कॉल्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि में व्यस्त रहेंगें। धन हानि हो सकती है। पति-पत्नी का वर्चस्व अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। दिन की शुरुआत मानसिक सबलता से करें।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – ग्रीन


विज्ञापन

3 of 9
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप यह महसूस करेंगें कि परिवार ही अपनी ताकत है। जो भी कार्य आप सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगें। अगर युवा हैं, तो करियर में भावनात्मक न हो कर प्रैक्टिकल अप्रोच रखें। शत्रु एवं विरोधियों की आपके सामने बिलकुल नहीं चलने वाली है। प्रेम-संबंधों में खटपट हो सकती है। 
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - नीला

4 of 9
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
नया काम आरम्भ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ अवरोधों का समाना करना पड़ सकता है। करियर में नवीनता को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व रोमांस में तनाव रहेगा। कला प्रेमियों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – मेजेन्टा
विज्ञापन

5 of 9
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अधिकार की वृद्धि होगी। भाईयों से रिश्तों में तनाव रह सकता है। दुर्घटना व अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 9
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
घर के कामों से फुर्सत नहीं मिलेगी। आप सार्वजनिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। बिजली के उपकरण घर के लिये खरीद सकते हैं। संपत्ति सम्बन्धी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होने की सम्भावना हैं। पति-पत्नी में सामंजस्य बनेगा। नया रोजगार पाने की योजना पर काम करेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 9
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आप न्यायप्रिय हो रहे हैं। आज मिलने—जुलने और मौज—मस्ती करने में मन लगेगा। माता-पिता के साथ चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अच्छे मित्र साबित होंगे। आज का दिन प्रगति लाएगा नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ अनेपक्षित पारिवारिक मसले अचानक सामने आएंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – मजेंटा

8 of 9
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज आप मानसिक रूप से सुकून प्राप्त करेंगे। भावनात्मक रूप से अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। ससुराल पक्ष से आपको फायदा होगा। घरेलू बजट आदि बनाने में व्यस्त रहेंगे। भौतिक दृष्टि से दिन नए विकल्प ला सकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति आपसे रिश्ता जोड़ेगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

9 of 9
number
अंक – 9
आज आप वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज आप हर बात को बारीकी से देखेंगे। आपकी असाधारण व्यापारिक प्रतिभा व्यापार में लाभ दिलाएगी। अपने जो लक्ष्य तय किया है, उस अग्रसर होंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी, लेकिन आप अपने परिवार की देखभाल करेंगें और उन्हें खुश करने के लिये उपहार आदि खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक – 24
 शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें