फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 6 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए विचार व तकनीक का प्रयोग नौकरी में तरक्की लाएगा। अपनी विद्या के बल पर आप बॉस का दिल जीत लेंगे। आँखों की तकलीफ या ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। 
शुभ अंक -9
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
 
 दिन सामान्य रहेगा। माता की मदद से प्रेम विवाह सम्पन्न हो सकता है। व्यापार में द्रव्य लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। भूमि, आदि में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

शिक्षा में उपलब्धि मिलेगी। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। फल कम मिलेगा। मायूस न होना आने वाले दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा। विदेश में डाक्टरेट की डिग्री के लिए प्रयास कर सकते हैं। परिवार का सहयोग कम मिलेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
अंक –4
नाम अक्षर –D M T 

अधिक प्रेम संबंध बन सकते हैं। किसी नए अनजाने व्यक्ति से ज्यादा मित्रता जीवन को उथल-पुथल कर सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। भाईयों से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X 

आपकी बुद्धि तीव्र है। किसी भी कार्य को अकेले करने की क्षमता रखते हैं। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। बेटी के ससुराल में परेशानी आ सकती है। स्पष्टवादी विचार आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
अंक-6
नाम अक्षर-U V  W

जोश से भरे रहेंगे। पत्नी के बीच क्लेश हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। रहन-सहन के स्टेटस में उन्नति होगी। भूमि या फ्लैट की डील कर सकते हैं। सेहत बेहतर होगी।
शुभ अंक – 25
 शुभ रंग– क्रीम 

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

लाभदायक दिन रहेगा। प्रगति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के लिए प्लान कर सकते हैं। शादी की तिथि आगे बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होना। उच्च विद्या के कोर्स में एडमीशन हो सकता है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

मन में असंतोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सट्टा निवेश से लाभ होगा। अचानक विवाह का रिश्ता आ सकता है।
 शुभ अंक –10
 शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें