फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 5 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
 नाम अक्षर –A I J  Q Y

मानसिक अशांति रहेगी। बॉस की नाराजगी परेशानी का सबब बन सकती है। सरकारी नौकरी में भी रुकावट आ सकती है। घर में कैक्टस के पौधे न लगाएं। दंपत्ति जीवन में अस्थिरता रहेगी।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक– 2
नाम अक्षर– B K R 

अहंकार से बचें। रिश्तें और नौकरी में रुकावटें आ सकती है। दुर्घटना घट सकती है, सतर्क रहें कोई भी काम शीघ्रता से खत्म करने की कोशिश न करें। जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

पारिवारिक अशांति के कारण मूड खराब रह सकता है। बच्चों या युवक-युवतियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आप में नेता बनने के गुण हैं तोअपने इस प्रतिभा का जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रयोग करें। भाई से मन मुटाव हो सकता है। घर में सामंजस्य बनाएं रखें। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नीला 
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T 

पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की या परिवर्तन  का योग बन रहा है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X 

धैर्यशीलता में कमी आएगी। प्रेम के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। नर्वस फील कर सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक- 6
नाम अक्षर-U V  W

चलते हुऐ कार्यों में बाधाएं आएंगी। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के कारण घर में समस्याएं उत्पन्न होगी। बच्चों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– हरा 

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

मन उदास रहेगा। जोश में कमी आएगी। आलस घेरे रहेगा। स्वयं आंकलन करें आपकी इन्ही आदतों की वजह से नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी में कम बनेगी। परिवार में नौकरी को लेकर कलह बढ़ सकता है। 
शुभ अंक - 6
 शुभ रंग- भूरा

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस में जीत हासिल हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से कतरा सकते हैं। अगर आज नहीं लेंगे तो आने वाला कल मुश्किलों भरा होगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। जोश से परिपूर्ण रहेंगे। कठिनाइयों को सुचारू रूप से सोच समझ कर सुलझाएंगे। नकारात्मक विचार दिमाग पर हावी रहेंगे। वाणी में कठोरता जीवनसाथी के साथ दूरियां लाएगी। हड्डी रोग से परेशान हो सकते हैं। 
शुभ अंक –12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें