अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौनसा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप किसी चीज में धन निवेश कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – चॉकलेट
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की सम्भावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी। किसी प्रकार की बहस से बचें। यह आगे जाकर घातक सिद्ध हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लेमन
4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आलस महसूस करेंगे। जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नयी डील हो सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू काल आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
यात्रा में परेशानियां आ सकती है। व्यापार में उन्नति पाने के लिये नये विकल्प ढूंढेंगे। जमीन, घर आदि से आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इंटरनेट के माध्यम से ज्ञान बढ़ेगा। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मित्र की सहायता से कॉलेज में एडमीशन हो सकता है। सरकारी कामों में परेशानी बढ़ेगी। उसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोचे। पिता की सेहत ढीली रह सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
पारिवारिक कलह और अनबन, के कारण बेचैनी रहेगी। आज किए गये नये कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है या यात्रा विफल हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – चांदनी
8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z
सेहत ठीक रहेगी। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी। वह बेहतर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
ऑफिस के सहकर्मियों को सारी बातें व्यक्त न करें। कुछ बचा कर रखें। घर के साजों सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – गुलाबी
अंक – 9
आर्थिक पक्ष के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रेमी आज मूड में है। अपनी दिल की बात उसे कह दें। प्रोपर्टी डील होते-होते टल सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – नारंगी