फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 2 सितंबर: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 02 Sep 2020 06:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 2 September 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।




 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
मेहनत के बल ही सफलता पाएंगे। लेकिन व्यर्थ के कामों में ज्यादा सयम बर्बाद न करें। मन चंचल रहेगा। मन को काबू करें। नशे एवं धुम्रपान से दूर रहें। वरना विकास चौपट हो सकता है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आपको विलासिता से दूर रहने की जरूरत है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। घरेलू सामान की खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। अपने ऊपर आलस्य को हावी न होने दें। माता-पिता एवं बुजुर्गों का आर्शीर्वाद अवश्य लें। जिससे आपका काम बनेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नारंगी 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आप कोई नया निवेश या व्यापारिक कार्य न करें। किसी सरकारी कर्मचारी से बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो परेशान हो सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। बॉस से बना कर रखना ही आपके लिए लाभकारी होगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
मीडिया कर्मियों के लिए आज का दिन खास है, तरक्की हो सकती है। व्यापारिक एवं आर्थिक तौर पर मिश्रित दिन है। अच्छे-बुरे दोनों प्रकार के समाचार मिल सकते है। परिवार की जिम्मेदारी निभाने का अच्छा समय है। अपने पार्टनर को सिनेमा व पिकनिक पर ले जा सकते हैं।   
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
घर एवं परिवार की तरफ से मानसिक दबाव रहेगा। अपनी बुद्धिमता से काम लेंगे तो रुके हुए काम बन जाएंगे। उत्तेजित होकर फैसला लेने से नुकसान होगा। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – मेजन्टा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
विवाह एवं सगाई का योग बन रहा है। अपने दिल की बात कह कर मन को हल्का कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए परिश्रम करना होगा। अपने भविष्य की योजनाओं पर सोचने का समय अच्छा है। धन का अभाव रह सकता है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
सामाजिक तौर पर लोगों से जुड़ने और मेल-जोल बढ़ाने का अच्छा समय है। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट लोगों से मुलाकात करना आवश्यक है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – भूरा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
रिश्तेदारों के सहयोग से कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यर्थ की बातों में समय न गवाएं। प्रेम के नये सम्बन्ध बन सकते हैं। काम में मन लगाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खान-पान को नियमित एवं व्यवस्थित रखें, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज फंड निवेश करने में फायदा हो सकता है। घर के लिए किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से खास तोहफा मिल सकता है। धैर्य एवं सहानुभूति की कमी आएगी। संयम में रहें, अनैतिक कार्यों से दूर रहें। 
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें