फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 2025: मूलांक 1 वालों को नए साल में मिलेंगे शानदार अवसर, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Tue, 03 Dec 2024 04:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 1 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
विज्ञापन
1 of 5
Ank Jyotish 2025 - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मानता है कि प्रत्येक अंक में विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होती है, जो हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार, और भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग (2+3=5) उस व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। इसी तरह, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग व्यक्ति का भाग्यांक होता है। जैसे, यदि किसी का जन्म 22 अप्रैल 1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग (2+2+0+4+1+9+9+6=33; 3+3=6) भाग्यांक होगा, यानी उसका भाग्यांक 6 है।

वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से यह समझा जाता है कि किसी विशेष वर्ष में मूलांक और भाग्यांक का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर कैसा रहेगा। इसमें व्यक्तिगत अंकों के आधार पर करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थितियों का विश्लेषण किया जाता है। इस विश्लेषण से व्यक्ति आने वाले समय की संभावनाओं और चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकता है। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से समझते हैं कि वर्ष 2025 में मूलांक 5 वालों के लिए शुभ अंक, लकी रंग, और उनकी सफलता के अवसर कैसे रहेंगे। साथ ही यह जानेंगे कि यह वर्ष उनके लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 1 
अगर आपका जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो, आपका मूलांक 1 है। अंक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। यानी आप पर सूर्य का प्रमुख प्रभाव रहेगा और आप स्वाभिमानी स्वभाव के हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
स्वभाव और व्यक्तित्व
अंक ज्योतिष 2025 के अनुसार लोग आपको अहंकारी भी मान सकते हैं, इसलिए आपको स्वाभिमान और अभियान में फर्क समझते हुए मर्यादित रहने की जरूरत होगी। आप ऊर्जा और अनुभव से अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। स्वभाव में थोड़ा गुस्सा हो सकता है, जिसे संयमित रखना महत्वपूर्ण है। प्यार और अपनत्व के मामले में संकोची हो सकते हैं, लेकिन आपके भावनाएं गहरी होती हैं। अनुशासन और नियमों का पालन आपकी सफलता का आधार बनेगा।
 

4 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में संभावनाएं और प्रभाव
इस वर्ष आप पर 1, 9, 2, और 5 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। अंक 9 सामान्य रहेगा और कोई भी अंक विरोध में नहीं होगा। इस कारण आने वाला साल आपके लिए अनुकूल बनेगा। इस साल नए काम की शुरुआत हो सकती है, जिसमें आपकी कार्यकुशलता और अनुभव चमकेंगे। सामाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप राजनीति में हैं, तो पद प्राप्ति के योग बन सकते हैं। परिवार:और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वित्तीय दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
उपाय
हर नवरात्रि में कन्या पूजन करें। नियमित रूप से सुबह सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें। शिवजी की पूजा और आराधना करें। गुस्से पर संयम रखते हुए धैर्य और विनम्रता अपनाएं। 2025 आपके लिए नए अवसर और सम्मान लाने वाला वर्ष होगा। मेहनत और अनुशासन से आप सफलता हासिल करेंगे।

शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल


 
अंक ज्योतिष 2025
मूलांक 1  मूलांक 5 
मूलांक 2  मूलांक 6 
मूलांक 3  मूलांक 7 
मूलांक 4  मूलांक 8
मूलांक 9 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें