फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 03 Dec 2024 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अभी आप आसमान से भी ऊँचा महसूस कर रहे हैं। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपके प्रयासों को नोटिस किया जा रहा है। अपने द्वारा अर्जित की गई भौतिक सफलता का आनंद लें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपके नेतृत्व के गुणों ने आसपास के लोगों को प्रभावित किया है। वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। अगर आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आर्थिक निर्णय लेने और अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए यह समय उचित है। मेहनत करते रहें और परिणाम की परवाह न करें, यही आज का मंत्र है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने कौशल के प्रति पूरी तरह से ईमानदार और तर्कसंगत रहें। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें और नई तकनीकों के प्रयोग से पहले नवीनतम मांगों का ध्यान रखें।
 शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आपकी अपने मालिक या बड़े अधिकारी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए अच्छे भाग्य का प्रतीक है और आपके सितारों के अनुसार जल्द ही कोई बड़ी सफलता आपके कदम चूमेगी। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, हानि होने की संभावना है। आपकी रचनात्मक ऊर्जा आज आपको एक अलग अनुभव प्रदान करेगी। यह चरण बेहतर प्रस्तावों और ग्राहकों को खोजने के लिए बेहतरीन है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
नए अनुबंध आपके करियर में चार चाँद लगा सकते है और साथ ही कुशलता को भी बढ़ाएंगे। अपने दृढ जूनून को ऐसे ही बने रहने दें क्योंकि आपका यही जूनून आपको आसमान की ऊंचाई तक ले कर जाएगा।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
 गुजरे हुए समय से आया कोई व्यक्ति या समय आपको परेशान कर सकता है लेकिन अचानक प्राप्त आय आपका दिन बना देगी। कार्यस्थल में नयी संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अगर आज कुछ नामुमकिन लगे तो कुछ समय निकाल कर अपने आप की सुनें। उन लोगों के साथ अच्छे रहें जो आपके साथ अच्छे हैं। जितना अधिक हो सके उतने लोगों से बात करें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें