फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 20 अक्तूबर 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 20 Oct 2021 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- हरा  


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 
किसी को आपकी बातों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। 
शुभ अंक-7  
शुभ रंग-लाल   

4 of 10
number
अंक 3
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा। आज सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है, फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है।.
शुभ अंक-11   
शुभ रंग- नारंगी
  
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4 
आज पेशेवरो में नयी उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे।
शुभ अंक-21
शुभ रंग -सफेद  
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5 
आज आप विनम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय, स्थान, पैसा भी लगायेंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे।
शुभ अंक-25   
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6 
कार्य संबंधी यात्रा पर जाने की सम्भावना है। पत्र, ईमेल द्वारा बात करते समय सावधान रहें। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गहरा नीला
 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7 
आज के दिन अगर आप वाहन, दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा।
शुभ अंक-8  
शुभ रंग-बैंगनी   

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8 
आप अपने निवेश को दोबारा परखें और जहां जरुरी हो उसमे बदलाव लाये।आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- गुलाबी
   
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा। 
शुभ अंक-16   
शुभ रंग-फिरोजी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें