फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर मासिक अंक ज्योतिष भविष्यफल: मूलांक के अनुसार जानिए कैसा रहेगा दिसंबर का महीना

Sat, 01 Dec 2018 01:44 PM IST
निशा घई, अंकशास्त्री एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
विज्ञापन
1 of 10
दिसंबर मासिक अंक ज्योतिष राशिफल
दिसंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा ? क्या आपके अटके हुए कार्य बनेंगे, या व्यापार में बृद्धि होगी । परिवार का वातावरण कैसा रहेगा । संतान पक्ष का साथ मिलेगा कि नहीं । ऐसे सभी प्रश्नों के जवाब जानिए अपने मूलांक द्वारा...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
तिथि - 1, 10, 19, 28

संयत रहने की आवश्यकता है । एकाग्रचित हो कर कार्य करें। 1 दिसंबर तिथि वाले व्यक्ति निडर एवं दबंग होते है। इस समय आपका यही साहस आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगा। 3 या 4 तारीख को आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपीजा सकती है। जिन जातकों की तिथि में 4 अंक ज्यादा आ रहा है उन्हें किसी वृद्ध महिला का सहयोग मिलेगा । 28 जन्मतिथि वाले जातकों के लिए महीना परेशानियों भरा हो सकता है। आपके कार्यो को सराहा जायेगा। महीने के आखिरी दिन आपके लिए उत्तम रहेंगे। भूमि व जायदाद सम्बन्धी विवाद धीरे धीरे सुलझेंगे। 23 तारीख को नये काम बनेंगे । जीवन साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते है ।
शुभ अंक – 24 
शुभ रंग - गहरा लाल 
शुभ दिन - रविवार
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
तिथि – 2, 11, 20, 29
आपका आत्मविश्वास आपकी उन्नति में सहायक होगा । जीवन साथी का सहयोग मिलेगा । जिन जातकों की जन्म तिथि 11 है महीने के शुरू में खुशखबरी मिल सकती है। तिथि 6 -7 को आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। अनजान व्यक्तियों से ज्यादा सम्बन्ध मत बनाये। आप बीमा निवेश शेयर मार्किट जैसी गतिविधियों में धन लगा सकते है। व्यर्थ की चिंता और खर्च बढ़ेंगे बच्चो पर गुस्सा न करें । 11 तिथि की जन्म के जातकों के नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते है समय ज्यादा मनोरंजन में व्यतीत होगा इसका ध्यान रखे । 27 – 28 तारीख को किसी भी प्रकार के कलह से बचे ।
शुभ अंक – 19 
शुभ रंग – भूरा शुभ 
दिन - बुधवार

4 of 10
number
अंक – 3 
तिथि – 3, 12, 21

इस समय मन में काफी योजनाएं एक साथ चल रही है । अपने आत्मविश्वास एवं बुद्धि से आप सही निर्णय लेंगे सलाह है कि खुद पर नियंत्रण रखे और व्यर्थ समय व्यतीत न करें । जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। 12 जन्मतिथि वाले जातक नये निवेश कर सकते है। मन मनोरंजक कार्यो में ज्यादा लगेगा। 11 - 12 तिथि को सावधान रहें। वाहन संभल कर चलाये। जिन जातकों की जन्मतिथि में अंक 1 की अधिकता है उनकी व्यापारिक डील सार्थक होने की सम्भावना है। खाने पीने का ख्याल रखे पेट में जलन या तकलीफ बढ़ सकती है । 
शुभ अंक – 1 
शुभ रंग - फिरोजी 
शुभ दिन - शुक्रवार
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
तिथि – 4, 13, 22

मास का प्रथम सप्ताह शानदार व्यतीत होगा । सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी । अहंकार से दूर रहे क्योंकि यह आपके व्यक्तिगत मामले में परेशानी बढ़ा सकता है। तिथि 10 ज्यादा फलदायक साबित होगी । नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है । व्यर्थ के झगड़ो से बचे जीवन साथी के स्वास्थ्य में विकार उत्पन हो सकता है । त्वचा सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते है। मन विचलित रह सकता है । विवाद या मुकदमे आदि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - नीला 
शुभ दिन - मंगलवार
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
 तिथि – 5, 14, 23

उत्तम संपत्ति का योग बन रहा है। आय में बृद्धि की सम्भावना है। प्रॉपर्टी, शेयर आदि में निवेश करने से फायदा होगा। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इंफेक्शन से स्वास्थ में गिरावट आ सकती है आप अपना ध्यान रखे । जो जातक विदेश यात्रा इंजीनियरिंग शैल्य चिकित्सा आदि क्षेत्रो में कार्य करते है उनके लिए महीना चुनौतियों से भरा होगा ।
शुभ अंक – 15 
शुभ रंग - सिल्वर 
शुभ दिन - बुधवार
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6 
तिथि – 6, 15, 24

संयम में रहे । आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे । जिन जातको की जन्मतिथि 15 है वह नया शोध कार्य शुरू कर सकते है। 11 - 12 तिथि में दिक्कत पेश आ सकती है । तीर्थ यात्रा पर जा सकते है । 21 - 22 को समय अनुकूल रहेगा दाँत के दर्द से आप परेशान हो सकते है। मन में नकारात्मक विचार उबर सकते है । कोई भी कार्य साझेदारी में ना शुरू करे । दांतो के दर्द से आप परेशान रह सकते है । वैवाहिक जीवन में मधुरता आयेगी ।
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग - नारंगी
शुभ दिन - सोमवार

8 of 10
number
अंक – 7 
तिथि – 7, 16, 25

समय अनुकूल रहेगा । व्यापर के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती है । 25 जन्मतिथि वाले जातक उत्तेजना से बचे । 6 - 7 तारीख को स्वस्थ बिगड़ सकता है । प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है । इंटरव्यू अच्छा हो सकता है । संतान सुख की प्राप्ति होगी । 16 जन्म तिथि वाले जातक अपने क्रोध पर काबू रखें और प्रेमी के साथ ठीक बर्ताव करे । 19 तिथि की अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा पॉलिटिक्स सोने चाँदी, डॉक्टर आदि क्षेत्रो में कार्य करने वाले जातको की उन्नति लाएगा ।
शुभ अंक – 9 
शुभ रंग - बैंगनी
 शुभ दिन - गुरुवार

9 of 10
number
अंक – 8
तिथि – 8, 17, 26

रोजगार के नये अवसर मिलेंगे । आय प्राप्ति के साधनो में वृद्धि होगी । विद्यार्थियो को पूर्ण रूप से तल्लीन हो कर अध्ययन करना चाहिए । रिश्तो में कटुता आ सकती है । कुछ गलत लोग आपको फ़साने की कोशिश करेंगे सावधान रहे । 20 - 24 तक दुर्घटना हो सकती है । बाधाओं से छुटकारा मिलेगा । सरकार से लाभ मिल सकता है । पीठ की दर्द से आप परेशान रह सकते है कसरत करने से आराम मिलेगा ।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - लेमन कलर
 शुभ दिन - रविवार
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9 
तिथि – 9, 18, 27

मास का आरम्भ खुश खबरी से होगा । नये लोगो से भेंट करने से फायदा होगा । अपने रिश्तो में अहं को आड़े न आने दें । आर्थिक लाभ होगा । विद्या में मन लगेगा कोई नया कोर्स भी ज्वाइन कर सकते है । ईश्वर में आस्था बढ़ेगी । जिन जातको की जन्म तिथि में 3 अंक आ रहा है उन्हें प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी । 14 - 15 तिथियाँ का शुभ कार्य सम्पन होंगे अचानक विदेश जाना हो सकता है । संतान का स्वस्थ का ध्यान रखे पेट में विकार उत्पन हो सकता है।
शुभ अंक – 10 
शुभ रंग - पीला 
शुभ दिन - सोमवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें