फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक अंक ज्योतिष : अंकों का खेल, क्या इस सप्ताह आपकी किस्मत से खाता है मेल

Mon, 19 Nov 2018 01:41 PM IST
निशा घई, अंकशास्त्री एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
विज्ञापन
1 of 10
numerology weekly horoscope
जिस प्रकार ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है, उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। अंकशास्त्र में हर व्यक्ति का एक मुख्य अंक होता है, जिसे अंक स्वामी बोलते हैं और इसी अंक स्वामी के द्वारा उसके भाग्य का आकलन किया जाता है। इस सप्ताह अंक आपके जीवन में क्या संयोग बना रहे है?  जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
तिथि - 1,10,19,28
19 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहित्य, संगीत, सरकारी महकमे पर कार्य करने वाले जातक, यात्रा संबंधी काम करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन फेस करने के पश्चात् अच्छे अंक मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रगति की रफ्तार धीमी रहेगी।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
उपाय - आटा दान करें।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
तिथि - 2,11,20, 29
इस सप्ताह की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। सेहत का ख्याल रखें क्योंकि यूरिन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। तांबे के बर्तन में पानी पियें। किसी के साथ प्रेम संबंध या नये रिश्ते कायम हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। अपने जीवनसाथी की ज़रूरत का ध्यान रखें। मीठे वचन बोलें। किसी नए कार्य को प्रारंभ कर सकते हैं। संयोग अच्छा है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हल्का हरा
उपाय - दूध का दान करें।

4 of 10
number
अंक 3
तिथि - 3, 12,,21
इस सप्ताह आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। डॉक्टर, नेता और न्याय संबंधी कार्य करने वाले जातकों के लिए उन्नति के मार्ग बनेंगे। विद्यार्थीयों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य की बात चुभ सकती है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नये संयोग लायेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नारंगी
उपाय - हल्दी की गांठ गले में पहनें।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
तिथि - 4,13,22
मानसिक परेशनियां बढ़ सकती हैं। यात्रा में परेशानी आ सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं में जल्दबाजी ना करें। शुक्रवार के दिन कार्य बन सकते हैं। नये प्रेम संबंध बन सकते हैं। मीडिया से संबंधित जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। अपने जमापूंजी को ध्यान से खर्च करें। सलाह है कि उच्च लक्ष्य की तरफ प्रयासरत रहें। बॉस खुश रहेंगे।
शुभ अंक -33
शुभ रंग - फिरोजी
उपाय - तांबे का सिक्का गले में धारण करें।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
तिथि - 5,14,23
घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ेगी। साथ ही साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। 19-20 नवंबर को रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अज्ञात व्यक्ति आपके जीवन में खुशियां ला सकता है। भविष्य की चिंता रहेगी। विदेश में विद्या हासिल कर रहे बच्चों के लिये समय अनुकूल है। अपने प्रेमी से झगड़ा ना करें। संबंध खराब हो सकते हैं। हड्डियों के दर्द से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
उपाय - मोती की माला हमेशा पहनें।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
तिथि - 6,15,24
नये प्रेम सम्बंध बनेंगे। विवाह योग भी बन रहा है। विद्यार्थी अपना परिश्रम जारी रखें क्योंकि परीक्षा में कठिन प्रश्नपत्र आ सकते हैं। अपने कार्यों को बीच में ना छोड़ें और मन लगाकर पढ़ाई करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। बुधवार को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - सफेद
उपाय - लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें।

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
तिथि -7,16,25
इस सप्ताह नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह समय संयम से काम लेने का है। अपने बॉस से बना कर रखें। धनहानि का योग बन रहा है। पुलिस, प्रशासन आदि सरकारी महकमे में कार्य करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं। विदेशी लोगों से दोस्ती हो सकती है। एक्सपोर्ट की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पीला
उपाय - हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाएं।

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
तिथि - 8,17,26
किसी भी कार्य को शीघ्र से निबटाने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। इस सप्ताह रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नेट चैटिंग करते हुए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार का बदलाव उन्नति लाएगा। मानसिक अशांति रह सकती है। दांपत्य जीवन में ज्यादा मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम से बोलें। व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हल्का गुलाबी
उपाय - शनि यंत्र को दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थापित करें।
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक 9
तिथि - 9,18,27
आपकी योग्यता की लोग तारीफ करेंगे। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। 20 तारीख को कोई अशुभ समाचार आ सकता है। किसी प्रकार का बंधन महसूस करेंगे। विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। शेयर बाजार में ध्यान पूर्वक निवेश करें। प्रापर्टी में निवेश से फायदा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोर्ट—कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का जामुनी
उपाय - ईश्वर की प्रार्थना लाल फूलों से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें