फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 नवंबर: इस हफ्ते इन राशियों को सूर्य और गुरु के संयोग से मिल सकता है फायदा

Mon, 19 Nov 2018 11:24 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
weekly rashifal
नवंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि के जातक इस सप्ताह किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं और साथ ही साथ उन्हें अत्यधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पैसे के मामले में सोच विचार कर ही कोई निर्णय लें। दूसरी और आमदनी में वृद्धि होगी और आप कुछ हद तक राहत की सांस लेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति कुछ हलचल वाली रहेगी और आपका मन कुछ विचलित रह सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति का अभाव रह सकता है और आपको किसी बात को लेकर असंतुष्टि रहेगी। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और वह जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसमें सफलता हाथ लगेगी। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा है और उनकी मेहनत रंग लाएगी।विदेशी संपर्क को से अच्छा लाभ होगा और जो लोग विदेशी व्यापार में संलग्न है उन्हें अच्छा धन लाभ इस समय में मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है क्योंकि इस दौरान ना केवल उन्हें उत्तम धन लाभ होगा बल्कि सुदूर यात्रा का भी योग बनेगा।कार्यक्षेत्र में आपकी धाख जमेगी और आपके अधिकारों में वृद्धि भी होगी तथा आपको पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शनि आठवें भाव में चल रहा है। आपको मेहनत अधिक करनी होगी क्योंकि भाग्य का साथ अभी थोड़ा कम मिलेगा। धार्मिक आचरण करेंगे। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा हालांकि आप परिवार को समय थोड़ा कम दे पाएंगे। संतान के लिए समय काफी उत्तम रहेगा बस उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखे हैं। विद्यार्थी अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और उसका फल भी उन्हें मिलेगा।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस सप्ताह मिथुन राशि के लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके काम की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन सुचारु रुप से चलता रहेगा और सामान्य रूप से शांति रहेगी तथा पिताजी को कुछ स्वास्थ्य समस्या रह सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना बनेगी इसलिए यदि आप इस दिशा में प्रयासरत हैं तो मुड़ कर ना देखें और जमकर मेहनत करें। संतान के लिए समय काफी अहम रहेगा और वह हर काम में मन लगा कर मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी जिससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि के लोग इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा और अपना खान-पान संतुलित रखना और अत्यधिक तले भुने और गरम मसालों से परहेज आपको काफी हद तक शारीरिक समस्याओं से दूर रख सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत जारी रखें क्योंकि आपको उसका फल अवश्य मिलेगा। संतान के लिए समय बेहतरीन रहेगा और वह नई नई चीजें सीखने में रुचि लेंगे। विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर समय रहेगा और उनकी ग्रहण क्षमता बढ़ेगी जिससे वह और आसानी से अपनी शिक्षा में सफलता अर्जित कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों से हर काम में सफलता मिलेगी और परिवार में किसी शुभ कार्य के होने से मन खिला-खिला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यदि आप प्रयासरत हैं तो मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। खर्चों में थोड़ी वृद्धि बनी रहेगी और आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए धन का लेनदेन और निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान से आपको सुखों की प्राप्ति होगी और आप संतुष्ट दिखेंगे तथा विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान अपने पार्टनर से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें क्योंकि इस दौरान आप के बीच किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपने परिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बिठाने के लिए मेहनत करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है जिससे आपका मन कुछ अशांत रह सकता है। वहीं कार्यस्थल पर आप अपने सहकर्मियों पर निर्भर रहेंगे हालांकि वे आपकी पूरी सहायता करेंगे फिर भी उनमें से कुछ ऐसे होंगे जो आपके विरुद्ध कोई कार्य कर सकते हैं इसलिए अधिक निर्भरता को समाप्त करें। माता का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है।आप मीठा बोलेंगे और आपकी वाणी में आकर्षण होगा जिससे लोग आपके प्रति समर्पित दिखेंगे और आपकी बातों के प्रभाव में रहेंगे।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
इस सप्ताह आप अपने अंदर एक विशेष प्रकार का आकर्षण अनुभव करेंगे। आपकी वाणी में भी मिठास बढ़ेगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे जिसके कारण आप अनेक प्रकार के काम बना पाने में सफल होंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है और आपका मन अपने घर में कुछ कम लगेगा। इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में आप नई-नई युक्तियों के बल पर अपने काम को अंजाम देंगे और उसमें सफलता पाएंगे। भाई बहनों के लिए समय थोड़ा परेशानी भरा रहेगा इसलिए यथासंभव उनकी सहायता करें। वहीं दूसरी ओर वे पूर्ण रूप से आपकी सहायता करेंगे और संभव होने पर आर्थिक सहायता भी देंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ अथवा धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक अपनी कार्य कुशलता के चलते कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में कुछ परेशानी रह सकती है और संभवतया आप की माताजी का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है लेकिन दूसरी ओर आपके कार्यस्थल पर आप को पदोन्नति होने की भी संभावना है इसके अलावा आपके सुख में वृद्धि होगी और सरकार से लाभ का मार्ग भी खुलेगा।आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आप अपनी सुख सुविधा के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे। कुल मिलाकर आप कहीं छुट्टियां बिताने जा सकते हैं या फिर कुछ सुख सुविधाओं को प्रदान करने वाली वस्तुओं पर खर्च करेंगे और इस दौरान सुखों का उपयोग करेंगे। संतान के लिए समय काफी बेहतर रहेगा और ईश्वर कृपा से वह आगे बढ़ेंगे।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
साप्ताहिक धनु राशिफल
इस सप्ताह आपका आचरण काफी धार्मिक रहेगा और आप धर्म संबंधी क्रियाकलापों पर काफी हद तक खर्च करेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का सौभाग्य मिलेगा और विदेशों में सम्मान भी मिल सकता है। लेकिन आपको ख़र्चों को लेकर घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं क्योंकि एकादश भाव में शुक्र की उपस्थिति आपको काफी हद तक धन लाभ करा सकती है। आप के वरिष्ठ अधिकारियों का आपको पूरा सानिध्य मिलेगा और उन की छत्र छाया में आपको अच्छा लाभ होगा। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी और इसी के कारण आप अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रख पाएंगे। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। कुछ लोग अपने जन्म स्थान से दूर अथवा विदेश में कोई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी धन लाभ लेकर आ रहा है और यदि आप अपने मार्ग में आने वाली अपॉर्चुनिटी को लेकर सजग रहे तो आप एक शानदार समय का आनंद लेंगे जिसमें आपको अनेक प्रकार से धन लाभ होगा। वाणी में कड़वाहट को संतुलन में रखना अनिवार्य होगा इसके अतिरिक्त कोई भी कानून के विरुद्ध कार्य न करें अन्यथा काफी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें और किसी भी छोटी से छोटी समस्या को नज़रअंदाज़ बिल्कुल ना करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी आनंद आएगा क्योंकि आपके सहकर्मी भी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी आपके पक्ष में ही रहेंगे।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आप किसी कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आप अपनी खुशी से किसी मित्र मंडली के साथ कर सकते हैं अथवा परिवार के साथ पिकनिक के रूप में। पारिवारिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा और काफी हद तक आप संतोष महसूस करेंगे। आपके ऑफिस अथवा कार्यालय में आपके मान सम्मान और अधिकार में वृद्धि होगी तथा आपको उच्च पद पर पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी सेवा में हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी बेहतर से तो होगा। लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको विभिन्न प्रकार के लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
साप्ताहिक मीन राशिफल
मीन राशि वाले जातकों को इस सप्ताह भी अपने कार्यस्थल पर काफी मेहनत करनी होगी लेकिन आपको इससे परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि भविष्य में यही मेहनत आप के लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगी। परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिसे आप कुछ हद तक असंतुष्ट दिखेंगे। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानी आ रहे हो सकती है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से हर परिस्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे और परेशानियों से बचे रहेंगे। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और यदि आप किसी पद की दौड़ में हैं तो आपको प्राप्त हो सकता है। सरकार,कानून और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। संतान के लिए समय परेशानियों से भरा हो सकता है। विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें