लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है और इनका मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप दोनों के बीच की समझदारी के कारण आपका प्यार भरा जीवन संगीतमय है। एक विजेता की तरह सोचे और सफलता की राह की तरफ बढ़ें बस तय कर लें कि आपकी मंजिल क्या हैं और कैसे वहां पहुंच सकते है। प्रेम और रोमांस के लिए सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। पार्टनर से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएं। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा। अपने दिल के करीबी के लिए कुछ भावुक भी महसूस कर सकते है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने रिश्तों को सोच समझ कर चुने और जिन्हे चुने उन रिश्तों को जीवन भर निभाएं। जीवन की किसी भी स्थिति में आप अपने सोलमेट पर पूरा विश्वास कर सकते हैं। अपनी मानसिक शक्तियों और आत्मविश्वास से आप पूरा संसार जीतने का समर्थ रखते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी चाहत का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने प्रिय को उपहार दें या एक दूसरे के लिए कुछ अलग करें। प्रेमी के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे। धन से जुड़े मामलों को अपने रोमांस से दूर रखें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नई ऊंचाईयों को छुएगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जीवन रोमांस से लबालब है और आज अपने प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है। पेशेवर मामलों को छोड़कर भावुकता आपके लिए प्रथम पायदान पर होगी। आप अब सिर्फ अपने पार्टनर की इच्छाओं के बारे में जानना चाहते है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने खास दोस्त की कुछ बातें आज आपको विचलित कर सकती हैं,सब्र रखें। सब कुछ भूल कर बस अपने भविष्य के बारे में सोचें, आप दोनों का आने वाले समय जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय साबित होगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अचानक किसी नुकसान के कारण आप टुटा हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन याद रखें कि अंधेरे के बाद ही उजाला होता है। आपके पास जो है उसी में खुश रहें। प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी की छोटी समस्या को हल करना आपके लिए चुटकी बजाने जितना आसान है। आप अपने पार्टनर के साथ जुड़े इस मुद्दे का समाधान करने वाले हैं।