फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से बिना पैसों के भूलकर भी न लें ये चीजें, करना पड़ेगा कर्ज और पैसों की तंगी का सामना

Thu, 10 Jun 2021 11:15 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन संपन्न और सुखी हो लेकिन कई बार प्रयास करने पर भी घर में धन संबंधित परेशानियां जन्म लेने लगती हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इसके पीछे कई ऐसे कारण भी होते हैं जिनपर हम कभी ध्यान नहीं देते हैं। दैनिक जीवन में हम सभी एक दूसरे के कई चीजों का लेन-देन करते हैं। हम इन सभी को समान्य समझते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें कभी बिना पैसों के नहीं लेना चाहिए। यदि आप इन चीजों को किसी से बिना पैसों के लिते हैं तो आपको धनहानि और कर्ज की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति के लिए ये दोनों ही स्थितियां बहुत ज्यादा तनाव भरी होती हैं। यदि आप अपने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कुछ चीजों को किसी दूसरे से लेते समय इस बात का ध्यान रखते हैं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें कभी भी बिना पैसों के नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नमक
कभी-कभी अचानक से घर में यदि नमक खत्म हो जाता है और कोई लाने वाला न हो तो लोग उस समय उपयोग करने के लिए पड़ोसी से ही नमक ले लेते हैं। इस ज्यादातर लोग सामान्य ही समझते हैं और उसके पैसे नहीं चुकाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपको कर्ज की स्थिति का सामना करना पड़ता है। नमक का संबंध शनि से माना जाता है। यदि आप किसी से बिना दाम चुकाए उधार में नमक लेते हैं तो आपको कर्ज ऐर रोग दोष का समाना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
काला तिल
काले तिल का संबंध राहु-केतु और शनि से माना जाता है। लोग राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए काले तिल का दान करते हैं। ऐसे में खासतौर पर शनिवार के दिन या कभी भी बिना पैसों के या फिर दान में काले तिल नहीं लेना चाहिए। इससे आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सुई
अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं या ऑफिस के लिए देर हो रही हो और उसी समय सुई धागे की आवश्यकता पड़ जाती है और कई बार अचानक जल्दी जल्दी में सुई धागा नहीं मिलता है तो लोग पड़ोस से ही सुई आदि ले लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है यह आपके जीवन में नकारात्मकता को बढ़ावा दे सकती है। कभी भी किसी से बिना पैसों के सुई नहीं लेनी चाहिए और यदि ली भी है तो तुरंत ध्यान से उसे वापस कर दें। घर में बिना पैसों के सुई लाने से कलह-क्लेश बढ़ने लगते हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
रूमाल - फोटो : social media
रुमाल
अक्सर लोग कई बार रुमाल गिफ्ट में दे देते हैं लेकिन कभी भी बिना पैसो के किसी से रुमाल नहीं लेना चाहिए और न ही किसी को रुमाल देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपका उस व्यक्ति के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि धोखे से किसी का रुमाल आपके पास आ जाता है तो उसे वापस कर देना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
matchbox
माचिस
माचिस का प्रयोग अग्नि प्रज्वलित करने में किया जाता है ऐसे में सीधे तौर पर माचिस अग्नि का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में माना जाता है कि यदि किसी से माचिस उधार में ली जाए तो परिवार के सदस्यों में क्रोध की अधिकता होने लगती है। इससे आपके घर में अशांति का वातावरण बनने लगता है इसलिए कभी भी माचिस बिना पैसों के नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest
तेल
कभी भी किसी से बिना पैसों के तेल नहीं लेना चाहिए। इससे आपको अशांति और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर सरसों का तेल तो कभी भी बिना पैसों के नहीं लेना चाहिए। सरसों का तेल शनि देव को अर्पित किया जाता है इसलिए यदि आप बिना पैसों के तेल लेते हैं तो माना जाता है कि इससे शनि नाराज हो सकते हैं। जो आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने का संकेत है।

8 of 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
पूजन सामग्री
कई बार हम मंदिर जाते हैं तो यदि घर के कुछ भूल जाएं तो मंदिर में ही किसी अन्य भक्त से कुछ पूजन सामाग्री ले लेते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं रहता है। किसी और से ली गई पूजन सामाग्री से पूजा करना फलदायक नहीं रहता है। इसके साथ ही माना जाता है कि आपके घर में कलह-क्लेश भी बढ़ने लगते हैं। किसी से भी बिना पैसों या फिर दान में पूजा की कोई सामाग्री नहीं लेना चाहिए।

9 of 10
दही
दूध या उससे बनी चीजे
कभी भी किसी से बिना पैसो के या फिर दान में दूध न लें। इससे आपको कर्ज का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाएं दही जमाने के लिए जामड़ पड़ोस में ही एक दूसरे से ले लेती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि किसी से बिना पैसों के दही लेने से आपके जीवन में अशांति आती है और रुपए की फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

10 of 10
लोहा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
लोहा
कभी भी किसी से लोहा दान में या फिर बिना पैसो के नहीं लेना चाहिए। चाहें वह छोटा से पेंच ही क्यों न हो क्योंकि लोहा शनि की धातु मानी गई है। यदि आप किसी से बिना पैसों के लोहे की बनी चीजें लेते हैं तो आपके ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है जिससे आपके जीवन में अशांति और आर्थिक हानि होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें