कलश स्थापना मुहूर्त
नवरात्रि में कलश स्थापना चक्र सुदर्शन मुहूर्त (अभिजित) में करना श्रेष्ठ माना गया हैं। यदि अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना संभव ना हो तो अनुकूल लाभ, शुभ और अमृत चौघडिया श्रेष्ठ मानी गयी है। यदि किसी संयोगवश, इनमे भी आप कलश स्थापना न कर पायें तो सोम, बुध, गुरु और शुक्र में से किसी की भी एक दिन होरा में कलश स्थापना कर सकते हैं।