नवरात्रि का शुभ पर्व आने वाला है। नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं जिसमें बिना कोई मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इसे अबूझ मुहूर्त कहते हैं। नवरात्रि के मौके पर सबसे ज्यादा लोग अपने नए घर में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है नवरात्रि पर गृह प्रवेश करने पर घर में सुख और समृद्धि आती है। देवी लक्ष्मी का वास और कई गुना फल की प्राप्ति होती है। गृह प्रवेश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।