भावी संतान को लेकर हर किसी के मन में कई आशाएं, सपने और उमंग की लहरे होती हैं। इसलिए ही बच्चे के जन्म से पूर्व ही लोग बहुत सारी चीजों को पहले ही सोचकर रख लेते हैं। इन्हीं में से सबसे पहले लोग सोचते हैं कि बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए। हर माता-पिता चाहते हैं कि उसके बच्चे का नाम कुछ खास होना चाहिए। आज के समय में लोग इसके लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किसी के नाम का प्रभाव उसके पूरे जीवन पर पड़ता है। इसलिए नाम रखते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है।
सनातन धर्म में सोलह संस्कार बताए गए हैं। इनमें से नामकरण संस्कार को बेहद महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। नाम किसी भी व्यक्ति के लिए पूरे जीवन की पहचान होता है। ज्योतिष के अनुसार, नाम का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य पर भी पड़ता है। इसलिए नाम रखने से पहले कुछ बातों पर विचार जरूर कर लें। तो चलिए जानते हैं कि बच्चे का नाम रखने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।