आपके लिए फरवरी का महीना सुख और सौभाग्य लिहाज से बेहतर साबित होगा।
माह की शुरुआत में ही संतान से जुड़ी कोई बड़ी सफलता आपके पूरे परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बन सकती है।
रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों का इंतजार खत्म होगा और उन्हें एक बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में जाएगा।
व्यक्ति विशेष के माध्यम से आय के नये स्रोत बनेंगे। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एंव लाभदायक साबित होगी।
परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको अपने स्वर्णिम दिनों की याद दिलाएगी।
सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य साबित होने वाला है।