गुप्त नवरात्रि पर पूजा गुप्त रखने से उसके लाभ और प्रभाव में वृद्धि होती है।
गुप्त नवरात्रि में करते हैं 10 महाविद्याओं की पूजा
गुप्त नवरात्रि पर पूजा और व्रत रखने वाले अपनी पूजा गुप्त को रखते हैं। इसके पीछे धारणा है कि पूजा गुप्त रखने से उसके लाभ और प्रभाव में वृद्धि होती है। इस नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इसमें मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता चित्रमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मातंगी, कमला देवी की पूजा का विधान है।