फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ, समाज में दिलाते हैं खूब मान-सम्मान

Sat, 08 Apr 2023 12:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
Moles On Body Meaning: हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरूर होता है। कुछ तिल जन्म से ही होते हैं, तो कुछ बाद में उभरकर आते हैं। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। कुछ तिल बेहद गहरे होते हैं तो कुछ हल्के। समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद सभी तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। हालांकि इसमें ये ध्यान देने की बात होती है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो, क्योंकि तिल बड़ा होता है तभी ये प्रभाव डालता है अन्यथा नहीं। ऐसे में चलिए जानते हैं शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में...

Kumbh Rashi Women Nature: स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं कुंभ राशि की महिलाएं, जानें इनका व्यक्तित्व और गुण 
विज्ञापन

2 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
माथे पर तिल
यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीचों-बीच में तिल हो तो इसका मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे पर दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है। बाईं तरफ तिल का मतलब व्यक्ति मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
गाल पर तिल 
समुद्रशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के दायें गाल पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति तर्कवादी होता है। ऐसा व्यक्ति खूब मेहनत करता है। साथ ही धन कमाने में अग्रणी होता है।

4 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
भौंह पर तिल 
यदि किसी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल है तो ऐसा व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। वहीं यदि किसी की भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं, लेकिन बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम 
विज्ञापन

5 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
नाक पर तिल
किसी व्यक्ति के नाक के बीच में तिल होना अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब यात्राएं करता है। वहीं समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lucky Moles: शरीर पर मौजूद ये तिल माने जाते हैं सबसे शुभ - फोटो : iStock
पीठ पर तिल
यदि किसी व्यक्ति की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति खूब नाम कमाता है। वहीं किसी व्यक्ति के कंधों के ऊपर तिल है तो इसका मतलब वह व्यक्ति साहसी है और चुनौतियों का डट कर सामना करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें