मेष राशि का वार्षिक राशिफल
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 की शुरुआत स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहेगी। आपकी राशि में राहु,सातवें भाव में केतु, दूसरे भाव में वक्री मंगल, दशम भाव में शनि और शुक्र की युति और बारहवें भाव में बृहस्पति होने के कारण आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल साबित होंगी। इसलिए जनवरी से अगस्त तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मई से जुलाई के बीच का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। इस दौरान बुखार, टाइफाइड या वायरस जनित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अगस्त के बाद आपकी स्थिति में सुधार होने लगेगा। मेष राशि के जातकों को साल 2023 में मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। रोजाना सुबह सैर करने की आदत डालें। यदि आप व्यायाम करते हैं तो आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर पाएंगे और एक अच्छी जीवनशैली जी पाएंगे।