फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष संक्रांति 2021: इन पांच राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान, बनेंगे सरकारी नौकरी के योग

Wed, 14 Apr 2021 07:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मेष राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
Sun Transit in Aries 2021: मेष संक्रांति 14 अप्रैल को है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 14 मई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद ये वृष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है। इस राशि पर गोचर करते समय सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं और इनके फल में भी कई गुना वृद्धि आ जाती है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में गोचर का सभी बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
  • इस अवधि में आप ऊर्जावान रहेंगे। 
  • सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। 
  • मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। 
  • अपनी सेहत के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 
  • नए कार्य के लिए अवसर अनुकूल हैं। 
  • विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
  • इस अवधि में भागदौड़ अधिक करना पड़ सकता है। 
  • आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
  • इस अवधि में कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। 
  • विदेशी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। 
  • झगड़े-विवाद अथवा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
  • इस अवधि में आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 
  • अपने परिजनों से मतभेद ना पैदा होने दें। 
  • संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
  • शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 
  • सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। 
  • योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक उसे पूर्ण न कर लें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
  • आपके मान-सम्मान, पद और गरिमा की वृद्धि होगी। 
  • नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग है। 
  • उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
  • चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन है।
  • विदेश संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। 
  • संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। 
  • नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग है। 
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
  • आपको अप्रत्याशित परिणामों की प्राप्ति होती है। 
  • आपके स्वभाव में क्रोध देखा जा सकता है। इस पर नियंत्रण रखें।
  • कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से भी मतभेद न पैदा होने दें। 
  • धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। 
  • विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। 
  • इस अवधि में आपका भाग्य प्रबल होगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
  • अपनी सेहत का ध्यान रखें और झगड़े विवाद से भी दूर रहें। 
  • कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। 
  • विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। 
  • दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। 
  • विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं होगा। 
  • आपको पुरस्कार या सम्मान प्राप्त हो सकता है।

8 of 13
राशि
तुला राशि
  • दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। 
  • पति-पत्नी में से किसी एक का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। 
  • ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। 
  • शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
  • रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। 
  • अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
  • आपके गुप्त शत्रु परास्त होंगे। 
  • कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। 
  • किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें। 
  • व्यर्थ यात्रा तथा भागदौड़ की भी अधिकता रहेगी। 
  • कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 
  • आय के साधनों में वृद्धि होगी। 
  • नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

10 of 13
राशि
धनु राशि
  • विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • रोमांस के मामलों में उदासीनता रहेगी। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
  • नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 
  • सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

11 of 13
राशि
मकर राशि
  • इस अवधि में आपको अधिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 
  • सफलता और संघर्ष दोनों साथ-साथ चलेंगे। 
  • कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम भी मिलेंगे।
  • पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है। 
  • अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। 
  • आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य भी करेंगे। 
  • छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 
  • विदेशी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। 
  • योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
  • परिवार में अलगाववाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
  • अपने स्वभाव तथा वाणी में भी उग्रता न आने दें। 
  • इस अवधि के मध्य आर्थिक हानि की भी संभावना बन रही है।
  • किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें।
  • अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। 
  • झगड़े विवाद से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें