फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2020: 28 नवंबर को बुध करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशिवालों को रहना होगा सावधान

Wed, 25 Nov 2020 02:15 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला
 
बुध ग्रह राशि परिवर्तन 2020: बुधदेव 28 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 17 दिसंबर तक स्थित रहेंगे।  उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है जो बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। बुध के इस राशि में होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव - 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
  • स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 
  • कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
  • किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें।
  • प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। 
  • अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
  • दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
  • व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा।
  • विवाह आदि मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। 
  • सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। 
  • मकान अथवा वाहन क्रय का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
  • अपनी सेहत का ध्यान रखें।
  • पारिवारिक जीवन क्लेश देखने को मिल सकता है।
  • कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
  • विदेश संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल है। 
  • धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। 
  • ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा न करें।
  • अधिक खर्च से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
  • शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 
  • व्यापारियों के लिए गोचर बेहतरीन रहेगा।
  • आय के स्रोत बढ़ेंगे। 
  • साझा व्यापार करने से बचें। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
  • माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • मित्रों एवं संबंधियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। 
  • विवादों से दूर ही रहें। 
  • यात्रा देशाटन के समय सामान चोरी होने से बचाएं। 
  • जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। 
  • अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 
  • नारी शक्ति के लिए यह गोचर और अधिक फल कारक रहेगा।
  • किसी भी नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय शुभ रहेगा।
  • प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 
  • विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
  • पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। 
  • मन से कार्य करें, सफलता मिलेगी। 
  • रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। 
  • एक्सपोर्ट इम्पोर्ट से जुड़े व्यापारियों के लिए फायदा होगा। 
  • जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 
  • विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
  • सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। 
  • साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। 
  • सरकारी जॉब में आवेदन करना शुभ रहेगा। 
  • आय के साधन बढ़ेंगे।
  • दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। 
  • उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
  • अत्यधिक भागदौड़ रह सकती है। 
  • दांपत्य जीवन में कड़वाहट रह सकती है। 
  • विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। 
  • धन हानि की संभावना रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से अशुभ समाचार मिल सकता है। 
  • झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
  • आमदनी में वृद्धि होगी।
  • बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकते हैं।
  • परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। 
  • विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
  • संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। 
  • भावनाओं में बहकर फैसले न लें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
  • आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
  • पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 
  • अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। 
  • सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।
  • मकान वाहन के खरीदने के योग हैं। 
  • विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। 
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
  • भाग्योदय होने की संभावना है।
  • धर्म कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  • सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • आपके फैसलों की प्रशंसा भी होगी। 
  • विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। 
  • दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 
  • व्यापारियों के लिए समय उत्तम होगा।
  • साझा व्यापार करने से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें